कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाला मुख्य पोषक तत्व है। यह कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बना होता है। कार्बोहाइड्रेट को तीन प्रकारों में बाँटा गया है — मोनोसेकेराइड (Monosaccharides), डाईसेकेराइड (Disaccharides) और पॉलीसेकेराइड (Polysaccharides)।
ग्लूकोज और फ्रुक्टोज मोनोसेकेराइड हैं, सुक्रोज और लैक्टोज डाईसेकेराइड हैं, जबकि स्टार्च और सेलुलोज पॉलीसेकेराइड हैं।
कार्बोहाइड्रेट शरीर में ग्लूकोज के रूप में ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है और यह दिमाग तथा मांसपेशियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है।
इसकी कमी से कमजोरी, थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होती है, जबकि अत्यधिक सेवन से मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।
अनाज, आलू, फल, और गुड़ कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख स्रोत हैं।