Q. कानपुर में भीषण हत्याकांड करने के बाद अंग्रेजों का सैनिक दल बिठूर की ओर गया। बिठूर में नाना साहब का राजमहल लूट लिया गया; पर उसमें बहुत थोड़ी संपत्ति अंग्रेजों के हाथ लगी। इसके बाद अंग्रेजों ने तोप के गोलों से नाना साहब का महल भस्म कर देने का निश्चय किया। सैनिक दल ने जब वहाँ तो लगायों, उस समय महल के बरामदे में एक अत्यन्त सुंदर बालिका आकर खड़ी हो गयी। उसे देख कर अंग्रेज सेनापति को बड़ा आश्चर्य हुआ; क्योंकि महल लूटने के समय वह बालिका वहाँ कहीं दिखाई न दी थी।

‘सेनापति’ पद में समास बताइए
  • (A) तत्पुरुष समास
  • (B) कर्मधारय समास
  • (C) बहुव्रीहि समास
  • (D) द्वंद्व समास
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (A) तत्पुरुष समास

💬 Discussion

📊 Question Analytics

👁️
285
Total Visits
📽️
4 y ago
Published
🎖️
Madhu
Publisher
📈
88%
Success Rate