Q. निम्नलिखित में से कौन -कौन से नवपाषाण काल की विशिष्टता के घोतक हैं?

  • (A) पशुओं को पालतू बनाना
  • (B) कृषि व्यवहार का प्रथम प्रयोग
  • (C) घिसे तथा पॉलिशदार पत्थर के औजार
  • (D) ये सभी
✅ Correct Answer: (D) ये सभी

Explanation: नवपाषाण या Neolithic शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम सर जान लुबाक ने अपनी पुस्तक प्री-हिस्टारिक टाइम्स में किया था। माइल्स वर्किट ने नवपाषाण काल की शुरुआत उस समय से मानी है जब मानव ने कृषि कार्य करना, पशुओं का पालन करना, पत्थर के औजारों का घर्षण और उन पर पॉलिश करना तथा मृद्भाण्ड बनाना प्रारम्भ कर दिया था। आधुनिक मान्यताओं के अनुसार नव पाषाण शब्द उस संस्कृति का द्योतक है जब यहाँ के रहने वालों ने अनाज उगाकर तथा पशुओं को पालतू बनाकर भोजन के पर्याप्त साधन जुटा लिए थे। तथा एक स्थान पर रहकर जीवन बिताना शुरू कर दिया था तथा प्रस्तर औजारों को अधिक विकसित कर लिया था।

Explanation by: Harikesh
नवपाषाण या Neolithic शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम सर जान लुबाक ने अपनी पुस्तक प्री-हिस्टारिक टाइम्स में किया था। माइल्स वर्किट ने नवपाषाण काल की शुरुआत उस समय से मानी है जब मानव ने कृषि कार्य करना, पशुओं का पालन करना, पत्थर के औजारों का घर्षण और उन पर पॉलिश करना तथा मृद्भाण्ड बनाना प्रारम्भ कर दिया था। आधुनिक मान्यताओं के अनुसार नव पाषाण शब्द उस संस्कृति का द्योतक है जब यहाँ के रहने वालों ने अनाज उगाकर तथा पशुओं को पालतू बनाकर भोजन के पर्याप्त साधन जुटा लिए थे। तथा एक स्थान पर रहकर जीवन बिताना शुरू कर दिया था तथा प्रस्तर औजारों को अधिक विकसित कर लिया था।

💬 Discussion


📊 Question Analytics

👁️
632
Total Visits
📽️
5 y ago
Published
🎖️
Harikesh
Publisher
📈
82%
Success Rate