You are here: Home / Hindi Web /Topics / Chapter 3 - Introducing C tokens, C identifiers and keywords in hindi

Chapter 3 - Introducing C tokens, C identifiers and keywords in hindi

Filed under: C Programming Tutorials on 2022-02-28 15:07:15

Introduction to C Tokens  

C language का syntax कई दूसरी popular languages के द्वारा follow किया गया है, इसलिए C का syntax समझना आपके लिए बहुत आवश्यक है। एक C program tokens से मिलकर बना होता है। यदि आप C language के सभी tokens को use करना सिख ले तो आप C language के expert बन जायेंगे।

उदाहरण के लिए की नीचे दिए गए program को देखिये। ये program tokens का सही क्रम में use है और इसके सिवा कुछ भी नहीं है।

#include 
 int main() { 
printf(“Software programming is cool”);
 printf(“%d”,5); 
}

Tokens 6 types के होते है। इनकी list नीचे दी जा रही है।

  • Identifiers   
  • Keywords
  • Constants 
  • Variables
  • Strings
  • Operators 

यदि इस list के अनुसार आप देखें तो ऊपर दिए गए program में int, main, printf ,+ और Software programming is cool आदि सब कुछ tokens ही है।

इन सभी tokens के बारे में अभी ना बता कर इस tutorial में आपको सिर्फ identifiers और keywords के बारे में ही बताया जा रहा है। बाकी tokens के बारे में आपको आगे की tutorials में बताया जायेगा।   

C Character Set 

C language में आप एक program characters की sequence में लिखते है। जैसे की #include है। यह  statement characters से ही मिलकर बना हुआ है। इस statement में i,n,c,l और h आदि characters है।

लेकिन ऐसा नहीं है की आप एक C program में कोई भी character use कर सकते है। इसके लिए C के द्वारा character set define किया गया है। जो characters इस set में है केवल वे ही एक C program में use किये जा सकते है।  

Alphabet

Alphabet characters में आप A से Z capital case और a से z small case characters को use कर सकते है।

Digits  

Digits में आप 0 से लेकर 9 तक की कोई भी digit use कर सकते है। 

Special Characters 

Special characters में आप नीचे दिए गए characters को use कर सकते है।

! @ # $ % ^ & * ( ) _ – + = |  { } [ ] < > “, ? /

इन alphabets, digits और special characters के अलावा आप और कोई भी character C language में use नहीं कर सकते है। इसे ही C का character set कहा जाता है।

Identifiers 

Identifiers वो नाम होते है जो आप variables, constants और functions आदि को देते है। इन नामों को देने के लिए भी कुछ नियम है जो आप follow करते है। यदि आप इन नियमों को follow नहीं करते है तो program में error आ जाती है।  

  1. Identifiers में @, %, – characters नहीं प्रयोग किये जा सकते है।  
  2. C case sensitive language है। इसलिए age और Age दो different identifiers कहलायेंगे।  
  3. Identifiers में आप operators नहीं use कर सकते है। 
  4. Identifier की शुरूआत आप या तो किसी character या underscore से कर सकते है। Digits से identifiers को start नहीं किया जा सकता है। 
  5. आप A से लेकर Z तक के small और capital दोनों तरह के letters या फिर underscore में से किसी के साथ भी identifiers को start कर सकते है। इसके बाद आप digits और दूसरे characters या underscore use कर सकते है। 

Examples of Identifiers

Identifiers के सही प्रयोग को समझाने के लिए नीचे कुछ उदाहरण दिए जा रहे है।

_age              // सही
2name           // गलत
Emp-name     // गलत
Emp_2_age    // सही   

Keywords 

Keywords को predefined tokens या reserved words भी कहते है। C language 32 keywords provide करती है। हर keyword का एक खास मतलब होता है। हर keyword को एक particular task perform करने के लिए define किया गया है।

इन keywords को अभी explain नहीं किया जा रहा है। इनके बारे में आप धीरे धीरे आगे आने वाली tutorials में जानेंगे।

auto  

break  

case 

char  

const 

continue 

default 

do  

double

else 

enum 

extern 

float 

for 

goto 

if 

int 

long 

register 

return 

short 

signed 

sizeof 

static 

struct 

switch 

typedef 

union 

unsigned 

void 

volatile 

while 


 

 
   
About Author:
M
Madhu     View Profile
Trust everyone but don't trust blindly