You are here: Home / Hindi Web /Topics / परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाये ?

परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाये ?

Filed under: Tips on 2022-04-14 10:30:39
आजकल बिद्यार्थियों के सामने यह प्रश्न होता है कि परीक्षाओं में अच्छे अंक कैसे लाये ? सभी लोग अच्छी तरह से पढ़ाई करते हैं पर फिर भी मार्क्स अच्छे नहीं आते। इसके पीछे बहुत कारण हैं। इस पोस्ट में मैं आपको उन्ही कारणों के बारे में बताऊंगा और मैं आशा करता हूँ कि ये आपको पसंद आएंगे। और आपको अच्छे अंक लाने में भी मदद करेंगे।

परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाये ?
अब में आपको उन सभी पॉइंट्स के बारे में बताता हूँ जो की आपकी मदद करेंगे आपको अच्छे अंक लाने के लिए।

१.   जब भी आप परीक्षा में कुछ लिखो तो वो परीक्षक को साफ़ और सुन्दर दिखाई देना चाहिए।  दूसरे शब्दो में कहु तो आपको राइटिंग अच्छी होनी चाहिए जिससे की परीक्षक को आपका उत्तर जांचने में कोई समस्या न हो। 

२.   यदि परीक्षा में कोई चित्र आया है बनाने के लिए तो उसे पेन की अपेक्षा पेंसिल से बनाये।  पेंसिल की छपाई अच्छी और आकर्षित दिखती है।  पेंसिल से अगर कोई गलती भी होती है तो आप उसे आसानी से मिटा सकते हैं।  और परीक्षक को पूरी कॉपी साफ़ और सुन्दर दिखेगी। 

३.    प्रश्न संख्या को हमेशा कॉपी के बीच में लिखे और उसे अंडरलाइन करदे।  प्रश्न की हैडिंग हमेशा काले पेन से होनी चाहिए और उसे भी अंडरलाइन कर देना चाहिए। 

४.    हैडिंग और टेक्स्ट के बीच में अंतर होना चाहिए। और एक हैडिंग के ख़तम होने पर दूसरी हैडिंग के लिए टेक्स्ट और हैडिंग के बीच में कम से कम तीन या चार लाइन्स का अंतर होना चाहिए।

५.    यदि आपका उत्तर पेज के आधे से ज्यादा को कवर करता है तो आप उस पेज पर दूसरा प्रश्न न लिखे।  पेज बदलिए (पीटीओ) का प्रयोग करना चाहिए और दूसरे नए पेज से नया उत्तर देना चालू करे। 

६.    भौतिक बिज्ञान या गणित के प्रश्न हल करते समय आपको डेरिवेशन का मुख्य भाग और गणित का फार्मूला बॉक्स में बंद कर देना चाहिए जिससे की परीक्षक को समझने में आसानी हो। 

 ७.    जो प्रश्न आपको भली भांति आता है उसे पहले हल करे और जिस प्रश्न पर आपको थोड़ा भी संदेह है उसे बाद में हल करे।

८.    प्रश्नोका उत्तर पॉइंट टू पॉइंट दे।  जितना पूछा जाये बास उतने का ही उत्तर दिया जाये। 
दिए गये पॉइंट्स को पढ़कर आपको आईडिया लग गया होगा कि किस तरह से प्रश्नो के जवाब देने हैं।  मुझे आशा है की आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी।  आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।  धन्यबाद 
About Author:
M
Mr. Dubey     View Profile
Founder of MCQ Buddy. I just like to help others. This portal helps students in getting study material free. Share your stuff here so that others can get benefitted.