You are here: Home / Hindi Web /Topics / गदर पार्टी के बारे में जानें – GADAR PARTY in hindi

गदर पार्टी के बारे में जानें – GADAR PARTY in hindi

Filed under: History on 2021-08-06 16:00:49
विदेशों में क्रांतिकारी गतिविधियों में गदर पार्टी विशेष रूप से उल्लेखनीय है. इसकी स्थापना लाला हरदयाल ने की थी. 1911 ई. में वह कैलिफ़ोर्निया पहुँचे. 1912 ई. में उन्होंने एक परचा निकाला जिसमें हार्डिंग पर हमले को उचित ठहराया गया था. उन्होंने 10 मई, 1913 ई. को भारतीयों की सभा की जिसमें भारत में गदर (क्रांति) कराने के लिए गदर पार्टी की स्थापना की गई.

लाला हरदयाल

शायद आधुनिक पीढ़ी लाला हरदयाल के सम्बन्ध में अधिक नहीं जानती हो क्योंकि अंग्रेजी सरकार उनके तेज को देर तक नहीं सह सकी और उन्हें बहुत जल्दी देश छोड़कर चले जाना पड़ा. जितने दिन वह देश में रहे, उग्र क्रांति के केंद्र बने रहे और विदेश जाकर भी जब तक जिए राष्ट्र की चिंता और सेवा में लगे रहे. उनका पंजाब के नवजीवन के निर्माण में विशेष हाथ था. लाला हरदयाल बहुत ही मेधावी छात्र रहे थे. अंग्रेजी भाषा पर उनका ऐसा प्रभुत्व था कि कई पर्चों में उन्हें पूरे-पूरे अंक प्राप्त हुए थे.
लाला हरदयाल को विश्वास हो गया था कि अग्रेज लोग हिन्दुओं के चरित्र का नाश कर रे हैं, उनकी शिक्षा सम्बन्धी नीति और तरीके हिंदुत्व को क्षीण करने और उनकी सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय व्यक्तित्व का नाश करके जाति की राजनीतिक दासता को लम्बायमाँ करने वाले हैं.

लाला हरदयाल की प्रतिभा तो चमत्कारपूर्ण थी ही. थोड़े ही समय में उनकी ख्याति अमेरिका के विश्वविद्यालयों में फ़ैल गई और कई अमेरिकन विद्वान् उनके भक्त बन गये. वहाँ के कई समाचार पत्रों ने उन्हें “हिन्दू ऋषि” की  उपाधि दे दी.

एक साप्ताहिक समाचार-पत्र “गदर” निकालने तथा उसे मुफ्त बाँटने का भी निर्णय लिया गया. छापाखाने का नाम “युगांतर आश्रम प्रेस” रखा गया. गदर पत्रिका अंग्रेजी  में प्रकाशित होती थी तथा इसका अनुवाद कई भाषाओं (हिंदी, उर्दू, पंजाबी और गुजराती) में होता था. इसके संपादक बा. गोविन्द बिहारीलाल थे. यह समाचार पत्र चीन, जापान, सिंगापुर, जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, बर्मा और अन्य उन देशों में जहाँ-जहाँ भारतीय रहते थे भेजा जाता था. यह पत्र भारतवासियों को जोरदार भाषा में राज्य क्रान्ति करने के लिए ललकारता था. अनेक रुकावटों के होते हुए भी यह पत्र खुले या गुप्त रूप में उन सभी देशों में पहुँच जाता था जहाँ भारतवासी रहते थे.

जो देशभक्त उस पार्टी की स्थापना के समय उपस्थित थे, उनके नाम ये हैं –

1) पं. जगतराम 2) सरदार करतार सिंह 3) सरदार सिंह डक्की 4) रूढसिंह बिज्जल 6) श्री तारकनाथ दास 7) बा. गोविन्दबिहारी लाल
About Author:
M
Madhu     View Profile
Trust everyone but don't trust blindly
More History Topics

सविनय अवज्ञा आन्दोलन के कारण | Causes of Civil Disobedience movement in hindi


चोल शासको की शासन व्यवस्था कैसी थी?


पानीपत का तृतीय युद्ध | Third battle of Panipat


गाँधी-इरविन पैक्ट/GANDHI-IRWIN PACT


स्वदेशी और बहिष्कार के आंदोलनों के प्रभाव


चोल साम्राज्य का अंत किसने किया था | चोल साम्राज्य का पतन किसने किया


चिपको आंदोलन इतिहास (नोट) Chipko Movement History in Hindi


चंदावर का युद्ध


चोल साम्राज्य का इतिहास । संपूर्ण जानकारी


हड़प्पा का पहनावा Harappan’s dressings


हररप्पा सभ्यता में लोगों की अर्थव्यवस्था People’s economy in Harappan civilization


हल्दी घाटी का युद्ध | War of Haldi Ghati in Hindi


बिन्दुसार के बारे में विस्तृत जानकारी


विद्रोह की असफलता के कारण | 1857 विद्रोह के परिणाम


पाटलीपुत्र नगर की स्थापना किसने की थी | पटना का इतिहास