📊 Geography
Q. भूकंप की कौन-सी तरंग सर्वाधिक विनाशक होती है?
  • (A) P तरंग
  • (B) S तरंग
  • (C) ‘a’ और ‘b’ दोनों
  • (D) L तरंग
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (D) L तरंग

Explanation: भूकंप की L तरंग सबसे ज्यादा विनाशकारी होती है।
भूकंप के दौरान तीन प्रकार की तरंगें उत्पन्न होती हैं:
* P तरंगें (प्राथमिक तरंगें): ये सबसे तेज तरंगें होती हैं और सबसे पहले भूकंपमापी पर दर्ज की जाती हैं। ये ठोस, तरल और गैसीय पदार्थों से गुजर सकती हैं।
* S तरंगें (द्वितीयक तरंगें): ये P तरंगों की तुलना में धीमी होती हैं और केवल ठोस पदार्थों से ही गुजर सकती हैं।
* L तरंगें (सतही तरंगें): ये सबसे धीमी तरंगें होती हैं और पृथ्वी की सतह के साथ चलती हैं। ये तरंगें सबसे ज्यादा विनाशकारी होती हैं क्योंकि ये सतह पर सबसे ज्यादा कंपन पैदा करती हैं।
L तरंगों को भी दो भागों में बांटा गया है:
* लव तरंगें (Love waves): ये तरंगें क्षैतिज रूप से चलती हैं और सतह को एक तरफ से दूसरी तरफ हिलाती हैं।
* रेले तरंगें (Rayleigh waves): ये तरंगें ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज दोनों तरह से चलती हैं, जिससे सतह लहरदार हो जाती है।
इसलिए, L तरंगें भूकंप के दौरान सबसे ज्यादा विनाशकारी होती हैं।

📊 Geography
Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है
  • (A) आंध्र प्रदेश
  • (B) मध्य प्रदेश
  • (C) उत्तर प्रदेश
  • (D) राजस्थान
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (D) राजस्थान
📊 Geography
Q. भारत की उत्तर से दक्षिण कितनी लंबाई है
  • (A) 2933 km
  • (B) 3214 km
  • (C) 3321 km
  • (D) 3412 km
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (B) 3214 km
📊 Geography
Q. निम्नलिखित राज्यों के समूह में से कौन-सा लोह अयस्क का सबसे बड़े भंडार है?
  • (A) आंध्र प्रदेश और कर्नाटका
  • (B) बिहार और उड़ीसा
  • (C) मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
  • (D) पश्चिम बंगाल और असम
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (B) बिहार और उड़ीसा
📊 Geography
Q. मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी सड़क पुल ______ नदी पर स्थित है।
  • (A) नर्मदा
  • (B) तवा
  • (C) चबंल
  • (D) ताप्ती
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (B) तवा
📊 Geography
Q. ‘डीगो गार्सिया’ द्वीप किस महासागर में है?
  • (A) प्रशान्त
  • (B) हिन्द
  • (C) अन्ध(अटलान्टिक)
  • (D) उत्तरीध्रुव
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (B) हिन्द
📊 Geography
Q. भारत में यारलुंग ज़ंगबो नदी को किस नाम से जाना जाता है?
  • (A) गंगा
  • (B) सिंधु
  • (C) ब्रह्मपुत्र
  • (D) महानदी
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (C) ब्रह्मपुत्र

Explanation:

यारलुंग ज़ंगबो नदी (Yarlung Tsangpo River) तिब्बत में बहने वाली नदी है।

  • भारत में प्रवेश करने पर इसे ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है।
  • यह अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर सियांग/दिहांग नदी कहलाती है और फिर असम में ब्रह्मपुत्र बन जाती है।
  • बांग्लादेश में इसे जमुना नदी कहा जाता है।
  • यह नदी दुनिया की सबसे गहरी घाटी यारलुंग ज़ंगबो ग्रांड कैन्यन से होकर बहती है।

📊 Geography
Q. उज्जैन किस नदी के किनारे स्थित है?
  • (A) नर्मदा
  • (B) ताप्ती
  • (C) तवा
  • (D) क्षिप्रा
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (D) क्षिप्रा

Explanation:

स्पष्टीकरण:

  • उज्जैन मध्य प्रदेश राज्य का एक प्राचीन और धार्मिक शहर है।
  • यह क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है, जो महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और सिंहस्थ कुंभ मेला के लिए प्रसिद्ध है।
  • क्षिप्रा नदी को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है और इसकी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता है।

अन्य विकल्प क्यों गलत हैं?

  1. नर्मदा (A) → यह मध्य प्रदेश और गुजरात में बहती है, लेकिन उज्जैन इसके किनारे नहीं है।
  2. ताप्ती (B) → यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर बहती है, उज्जैन इसके किनारे नहीं है।
  3. तवा (C) → यह नर्मदा की सहायक नदी है और होशंगाबाद क्षेत्र में बहती है, लेकिन उज्जैन के पास नहीं है।

इसलिए, सही उत्तर (D) क्षिप्रा है।

📊 Geography
Q. पर्वतों की लगातार श्रृंखला कौन-सी है, जिसकी उत्पत्ति भारत की समुद्री सीमा के लगभग समनांतर है-
  • (A) अरावली
  • (B) पश्चिमी घाट
  • (C) सतपुड़ा
  • (D) पूर्वी घाट
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (B) पश्चिमी घाट
📊 Geography
Q. निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए :

कथन (A) : दामोदर घाटी कॉर्पोरेशन के विकास के पूर्व दामोदर नदी पश्चिम बंगाल में ‘दुःख की नदी’ मानी जाती है |

कारण (R) : दामोदर ऊपरी भाग में तीव्रता से प्रवाभित होती है तथा निकले भाग में इसका बहाव बहुत धीमा हो जाता है |
  • (A) (A) एवं (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या है |
  • (B) (A) एवं (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है |
  • (C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है |
  • (D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है |
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (A) (A) एवं (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या है |

Jump to

Tags: Geography mcqs in hindi, important mcqs of Geography in hindi, Geography important mcqs in hindi, Geography mcqs in hindi, mcqs on Geography in hindi, important mcqs on Geography in hindi, mcqs of Geography in hindi