Q. पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं ?

  • (A) दैनिक गति के कारण
  • (B) वार्षिक गति के कारण
  • (C) छमाही गति के कारण
  • (D) तिमाही गति के कारण
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (A) दैनिक गति के कारण

Explanation: पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन करने के कारण दिन और रात होते हैं। पृथ्वी के घूर्णन करने पर, पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने होता है वहाँ दिन होता है और जो भाग सूर्य की विपरीत दिशा में होता है वहाँ अँधेरा या रात होती है।

Q. जलियांवाला बाग कहां स्थित है

  • (A) लुधियाना
  • (B) अमृतसर
  • (C) चंडीगढ़
  • (D) बठिंडा
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (B) अमृतसर

Explanation: जलियांवाला बाग भारत के पंजाब राज्य में अमृतसर शहर में स्थित है। यह स्वर्ण मंदिर के पास स्थित है और 13 अप्रैल 1919 को हुई जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद घटना के लिए जाना जाता है।

Q. एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

  • (A) भारत
  • (B) रूस
  • (C) चीन
  • (D) सऊदी अरब
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (C) चीन

Explanation: रूस अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा देश है और पूरे एशियाई महाद्वीप में भी ये सबसे बड़ा देश है। इसमें 17,098,242 वर्ग किलोमीटर जितना बड़ा क्षेत्र शामिल है, जिसमें शामिल हैं- 16,377,742 वर्ग किलोमीटर भूमि और 720,500 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र।

Q. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है

  • (A) एशिया महाद्वीप
  • (B) यूरोप
  • (C) उत्तरी अमेरिका
  • (D) अफ़्रीका
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (A) एशिया महाद्वीप

Explanation: एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 29.8% हिस्सा है, और सबसे ज्यादा समुद्र से जुड़ा भाग 62,800 किलोमीटर (39,022 मील) है। यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर द्वारा घिरा है।

Q. विश्व में कुल कितने महाद्वीप हैं

  • (A) 5
  • (B) 6
  • (C) 7
  • (D) 8
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (C) 7

Explanation: हमारी धरती सात महाद्वीपों में बंटी है. एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका. इसी तरह यहां पांच महासागर हैं. प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और दक्षिणी महासागर.

Q. किस ग्रह को भोर का तारा कहते हैं

  • (A) मंगल
  • (B) बुध
  • (C) शुक्र
  • (D) बृहस्पति
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (C) शुक्र

Explanation: आकाश में शुक्र ग्रह को आसानी से देखा जा सकता है। इसे संध्या और भोर का तारा भी कहते हैं, क्योंकि इस ग्रह का उदय आकाश में या तो सूर्योदय के पूर्व या संध्या को सूर्यास्त के पश्चात होता है।

Q. भारत में सबसे ज्यादा मसाले का उत्पादन किस राज्य में होता है

  • (A) आंध्र प्रदेश
  • (B) केरल
  • (C) तमिल नाडु
  • (D) गुजरात
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (B) केरल

Explanation: मसाले उत्पादन के लिए भारत का राज्य "केरल" प्रसिद्ध है । भारत दुनिया में मसालों और मसालों के उत्पादों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है और 50 से अधिक मसालों का उत्पादन करता है। भारत मिर्च, हल्दी, जीरा, काली मिर्च और कई अन्य मसालों का एक बड़ा निर्यातक भी है।

Q. रानीगंज कोयला खान कहां स्थित है

  • (A) उत्तर प्रदेश
  • (B) पश्चिम बंगाल
  • (C) बिहार
  • (D) झारखंड
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (B) पश्चिम बंगाल

Explanation: रानीगंज कोयला क्षेत्र पश्चिम बंगाल में स्थित है, भारत में इस क्षेत्र में सबसे पहले कोयले का खनन 1774 ईसवी में शुरू हुआ था।

Q. नीचे दी गई लोक नृत्य और राज्य की सूची में किसका मिलान सही नहीं है?

  • (A) बिहू – आन्ध्र प्रदेश
  • (B) भांगड़ा – पंजाब
  • (C) डाण्डिया – गुजरात
  • (D) नौटंकी – उत्तर प्रदेश
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (A) बिहू – आन्ध्र प्रदेश

Explanation: बिहू नृत्य असम प्रदेश का है। इसलिए इसका सही उत्तर option A है।

Q. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है?

  • (A) अनुच्छेद 356
  • (B) अनुच्छेद 352
  • (C) अनुच्छेद 370
  • (D) अनुच्छेद 324
💬 Discuss
✅ Correct Answer: (A) अनुच्छेद 356

Explanation: अनुच्छेद 356 राष्ट्रपति को राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा जारी करने का अधिकार देता है। यदि राज्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसमें किसी राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार चलने में सक्षम न हो तो राष्ट्रपति अनुच्छेद 356 का उपयोग कर राष्ट्रपति शासन लगा सकता है।